फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Raw wall collapsed, two sisters died

Chitrakoot News: कच्ची दीवार ढही, दो बहनों की मौत

Sun, 07 May 2023 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Raw wall collapsed, two sisters died
मऊ (चित्रकूट)। पड़ोस में बैंडबाजा देखने गईं तीन बच्चियों पर कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबीं बालिकाओं को निकालकर सीएचसी ले जाया गया। इसमें से दो बहनों की मौत हो गई। तीसरी बच्ची की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात मऊ थाना क्षेत्र के बंबुरा गांव निवासी बुद्धराज के घर में शादी समारोह का कार्यक्रम था। शादी से एक दिन पहले गांव में बैंडबाजा लेकर बुद्धराज के परिजन निकल रहे थे। इसे देखने के लिए सुग्गीलाल निषाद की बेटियां राजनंदनी (6), शिवानी (4) और पड़ोस के शारदा प्रसाद पाल की बेटी नीतू (5) चली आईं। तीनों सड़क किनारे घनश्याम उर्फ मन्ना के कच्चे घर की आठ फीट ऊंची दीवार के पास खड़ी थीं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले हुई बारिश से सीत गई कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इससे तीनों मलबे में दब गईं। यह देखकर गांव में चीख पुकार मच गई। लोगों ने आनन-फानन में तीनों को बाहर निकाला और सीएचसी मऊ में भर्ती कराया। डॉक्टर ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद राजनंदनी को प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय उसकी मौत हो गई। नीतू की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। इसके बाद मऊ एसडीएम नवदीप शुक्ला, तहसीलदार राजेश यादव व लेखपाल विजय कुमार परिजनों के घर पहुंचकर घटना की जानकारी कर मदद का आश्वासन दिया। पिता सुग्गीलाल ने बताया कि मां सरोज देवी व भाई बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इस घटना के गांव में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed