फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ravi Shankar's birthday celebrated through Bhajan Sandhya

Banda News: भजन संध्या के माध्यम से मनाया रविशंकर का जन्मदिन

Thu, 15 May 2025 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ravi Shankar's birthday celebrated through Bhajan Sandhya
भजन संध्या में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : संवाद
बांदा। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु रविशंकर के अनुयायियों ने बुधवार को धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव के पूजन के साथ हुई। इसके बाद पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों व ऑपरेशन सिंदूर में शहीद सैनिकों कोश्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

देर शाम आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। उरई से आईं गायिका मानसी मिश्रा, प्रियंका भारद्वाज, नीता ओमर के साथ जनपद के गायक अभिषेक मिश्रा ने भोले ओ भोले, तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल है, रहें न रहें हम गीतों से शमां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान विजय ओमर, डॉ. दीपेंद्र मिश्रा, जया पुरवार, रामेंद्र शर्मा, सुरेंद्र, रामकिशोर शिवहरे, मनोज, सिटी मजिस्ट्रेट संदीप केला, आशा सिंह, आराधना शर्मा, शमीम बानो, मंजरी ओमर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed