{"_id":"572b96c74f1c1b98745cd267","slug":"rations-electricity-and-water-for-the-congress-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन, बिजली और पानी के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन, बिजली और पानी के लिए कांग्रेस का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 06 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी संकट के विरोध में डीएम को ज्ञापन देने आए कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बिजली-पानी संकट के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें राशन वितरण में धांधली रोकने की मांग की। शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता की अगुवाई में बृहस्पतिवार को कांग्रेसी स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट से नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
डीएम को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा है कि भीषण गर्मी के मौसम में शहर में पेयजल आपूर्ति ध्वस्त है। बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बड़ी संख्या में लोगों को आनलाइन आवेदन करने के बावजूद राशन कार्ड नहीं मिले। उधर, कलेक्ट्रेट में अपने किसी कार्य से आई शीलू निषाद ने भी कांग्रेसियों की इन मांगों का समर्थन किया और ज्ञापन में देते समय उनके साथ भागीदारी की।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में सैय्यद अल्तमश, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खां, नत्थूराम सेन, संजय ठाकुर, छेदीलाल धुरिया, अशोक सिंह चौहान, आदित्य सिंह, राजेश द्विवेदी, रहमान राईन, नसीर अहमद, अल्ला रक्खू, लीला सोनी, शब्बीर सौदागरर, मुबीन खां, श्याममोहन, आलोक भी शामिल रहे।
विज्ञापन