{"_id":"65b948a0256873af510af3b4","slug":"raths-jatins-model-got-first-place-banda-news-c-212-1-bnd1002-106616-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: राठ के जतिन के मॉडल को मिला प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: राठ के जतिन के मॉडल को मिला प्रथम स्थान
Wed, 31 Jan 2024 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
बांदा। मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में पांच छात्रों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। बांदा समेत चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर के 60 छात्रों ने विज्ञान आधारित मॉडल प्रस्तुत कर उनकी विशेषता बताई। पांच में से चार राठ (हमीरपुर) के छात्र चयनित हुए। राठ के जतिन के मॉडल को प्रथम स्थान मिला है।
जीआईसी में मंगलवार को मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ डीआईओएस विजय पाल सिंह, प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश दीक्षित व जिला समन्वयक अभिषेक कुमार ने किया। बांदा समेत चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर के 60 छात्रों ने पर्यावरण व जल संरक्षण, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, परिवहन प्रौद्योगिकी, विज्ञान संबंधी खेल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल में शामिल विषय विशेषज्ञों को छात्रों ने स्वयं तैयार किए गए मॉडल की विशेषता बताई।
राठ (हमीरपुर) के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र जतिन कुमार के मॉडल इलेक्ट्रानिक व्हीलचेयर को प्रथम, राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज, बांदा के छात्र कुलदीप के मॉडल वेस्ट टू बायो प्लांट को द्वितीय, राठ (हमीरपुर) के सेठ छोटेलाल एकेडमी की छात्रा साध्वी तिवारी के स्टेम सेल टेक्नोलॉजी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर) के सेठ छोटेलाल एकेडमी के छात्र शशांक सेन के एंटी स्लीप अलॉर्म सिस्टम व राठ (हमीरपुर) के सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र अतुल राजपूत के फ्यूल डिटेक्टर सिस्टम को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रथम पुरस्कार में 10 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार में सात हजार रुपये व तृतीय पुरस्कार में पांच हजार रुपये व सांत्वना पुरस्कार में दो-दो हजार रुपये की धनराशि छात्रों को दी गई।
निर्णायक मंडल में पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रवक्ता प्राची साहू व प्रवक्ता श्यामलाल, डॉ. शादाब, केसीएनआईटी के प्रवक्ता विवेक कुमार त्रिपाठी रहे। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी शनि कुमार, प्रवक्ता अनिल त्रिपाठी, वीरेंद्र कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।