{"_id":"c31fb0dcab3bc4a8625c2adc560d339b","slug":"rangoli-explained-the-importance-of-festivals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली से बताया त्योहारों का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली से बताया त्योहारों का महत्व
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 21 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बीएड प्रशिक्षार्थियों ने आकर्षक रंगोली सजाकर
विज्ञापन
दर्शकों का मन मोह लिया। रंगोली के जरिये छात्र-छात्राओं ने कई संदेश भी
दिए। प्राचार्य डा. नंदलाल शुक्ल ने रंगोलियों का अवलोकन किया और शाबासी
दी।
शनिवार को जेएन डिग्री कालेज के पुराने भवन (बीएड विभाग) मेें दीपावली की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। खास बात यह है कि रंगोली सजाने वालों में छात्र भी शामिल थे।
छात्र-छात्राओं की तीन टोलियों ने धनतेरस, नरक चतुर्थदशी, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा और भइयादूज पर रंग-बिरंगी और लुभावनी रंगोली सजाई। रंगों के जरिये इन त्योहारों का महत्व भी बताया।
दीपावली में पटाखे न जलाकर पर्यावरण की रक्षा और बिजली की बचत का संदेश दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डा. नंदलाल शुक्ल ने भी रंगोली का निरीक्षण किया। इस मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष डा. ओमकार चौरसिया और पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. वीके मेनन भी उपस्थित रहे।