फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ramps built in front of houses, 20 feet of road reduced to half

Banda News: घरों के आगे बनाए रैंप, 20 फीट की सड़क रह गई आधी

Mon, 08 Dec 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ramps built in front of houses, 20 feet of road reduced to half
फोटो- 01 शुकुल कुआं (गुलाब नगर) से तिंदवारी रोड को जोड़ने वाली सड़क पर बने अवैध रैंप। संवाद - फोटो : बहराइच में भाजपा कार्यालय पर बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री को बुके भेंट करते जिलाध्यक्ष।
बांदा। शुकुल कुआं (गुलाब नगर) से तिंदवारी रोड को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों कुछ स्थानीय लोगों की लापरवाही और विभागीय उदासीनता की वजह से परेशानी का कारण बनी हुई है। 20 फीट चौड़ी इस सड़क के दोनों किनारों पर कई घरों और दुकानों के सामने पांच-पांच फीट के अवैध रैंप बना दिए गए हैं। इन रैंप से सड़क की चौड़ाई घटाकर मात्र 10 फीट रह गई है, जिससे राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क के संकरा होने से यहां रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन तक निकालने में फंस जाते हैं। कई बार तो स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि एंबुलेंस व आपातकालीन वाहन भी देर तक जाम में फंसे रहते हैं। राहगीरों का कहना है कि रैंप के कारण सड़क के मोड़ पर दृश्यता कम हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के निवासियों ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को इस समस्या की कई बार शिकायत की गई है। लिखित प्रार्थनापत्र देकर अवैध रैंप हटाने की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी मौके पर निरीक्षण करने भी नहीं आते, और अवैध निर्माण लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे और धूल-मिट्टी के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अवैध रैंपों को तोड़कर सड़क को मूल चौड़ाई में बहाल किया जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके। लोगों का कहना है कि कार्रवाई न होने की स्थिति में समस्या और बढ़ेगी और बड़े हादसे होने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। प्रशासन की सक्रियता ही इस समस्या का स्थायी समाधान बन सकती है।

----------------------------------------------------------------------

लोगों से बातचीत :

रैंप के कारण सड़क इतनी संकरी हो गई है कि रोज जाम लगता है। पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
- इंद्रजीत यादव
------------------------
कई बार शिकायत दी, लेकिन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया। रैंप हट जाएं तो सड़क पहले जैसी चौड़ी होकर यातायात आसान हो जाएगा।
- अरिमर्दन सिंह

--------------------
गाड़ियां क्रॉस ही नहीं हो पातीं। थोड़ा सा ट्रैफिक बढ़ते ही लंबा जाम लग जाता है। जिससे छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को परेशान होना पड़ता है। यह बेहद खतरनाक स्थिति है।
- अंकित कुमार

--------------------
रैंप के कारण प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सड़क की चौड़ाई कम होने से दुर्घटनाओं का डर बना रहता है। प्रशासन को जल्द सख्त कदम उठाने चाहिए।
- दीपू साहू

---------------------------------------------------------------------------



मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही अधिकारियों को भेजकर वहां की स्थित दिखवाई जाएगी। यदि ऐसा है तो जल्द ही अवैध रैंप तोड़कर सड़क को उसके मूल चौड़ाई पर लाया जाएगा। अतिक्रमण किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- मनोज कुमार पांडेय, अधिशासी अभियंता-प्रांतीय खंड पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed