फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ramprasad Bismil and Sukhdev Blasters won their league matches.

Banda News: रामप्रसाद बिस्मिल व सुखदेव ब्लास्टर्स ने जीते अपने लीग मैच

Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ramprasad Bismil and Sukhdev Blasters won their league matches.
फोटो - 25 ​खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। स्त्रोत : स्वयं
बांदा। स्थानीय राइफल क्लब खेल मैदान में मोहित सिंह मेमोरियल क्रांतिवीर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के छठवें दिन खेले गए मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन मिला।
विज्ञापन

दिन का पहला मैच रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोज और अशजाकउल्लाह खां लीजेंड्स के बीच खेला गया। रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। अशफाकउल्लाह खां लीजेंड्स निर्धारित 10 ओवर में 69 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए रामप्रसाद बिस्मिल सरफरोज ने यह मैच 3 विकेट से जीत लिया। इस मैच में आदर्श को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला अहमदुल्लाह शाह रेबेलियंस और चंद्रशेखर आजाद फाइटर्स के बीच हुआ। चंद्रशेखर आजाद फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। अहमदुल्लाह शाह रेबेलियंस ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 159 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में चंद्रशेखर आजाद फाइटर्स की टीम ने आखिरी ओवर में 4 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। मनोज रैकवार को उनके शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन का तीसरा मैच चंद्रशेखर आजाद फाइटर्स और सुखदेव ब्लास्टर्स के बीच खेला गया। चंद्रशेखर आजाद फाइटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। सुखदेव ब्लास्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट पर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंद्रशेखर आजाद फाइटर्स की पूरी टीम 7.4 ओवर में 85 रनों पर ढेर हो गई। सुखदेव ब्लास्टर्स ने यह मैच 69 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया। इस मैच में बादल को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। इस दौरान लीग के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार जड़िया व अंपायर शमीम हैदर और इशरत खान ने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed