फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ramadan's last ashra, this is the time to appreciate

रमजान का आखिरी अशरा, कद्र करने का है यह वक्त

Wed, 13 May 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ramadan's last ashra, this is the time to appreciate
घर में इफ्तार करता रोजदार परिवार। - फोटो : BANDA
बांदा। रमजान माह का हर दिन और हर पल आम महीनों या दिनों जैसा नहीं है। इस माह का हर लम्हा बेहद अहम है। इसकी कद्र करनी चाहिए। रोजे की शर्तें और पाबंदियों पर अमल करने से ही रोजा वाकई रोजा होगा।
विज्ञापन

मौलाना मोहम्मद स्वालेह आजमी कासमी कहते हैं कि रमजान माह हर इंसान के लिए रहमत और मुबारक दिन वाला है। रोजा और तरावीह और तिलावत इसकी खास इबादत हैं। जायज और हलाल कमाई से सहरी व इफ्तार करके रोजे की दीगर शर्तों को पूरा करने से ही रोजदार को असली फायदा मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह महीना हमदर्दी का है। हर इंसान से हमदर्दी होनी चाहिए। यहां तक कि जानवरों के साथ भी हमदर्दी से पेश आएं। इस माह की कद्र और एहतेराम कर लिया गया तो इसकी बरकत से साल के दीगर 11 महीने भी नूरानी बीतेंगे। अल्लाह के नजदीक सिर्फ भूखा रहना ही रोजा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजे के दौरान झूठ, चुगली, बेईमानी, घटतौली, रिश्वतखोरी, हरामकारी, अश्लील हरकतें इत्यादि सभी कुछ मना और हराम है। साथ ही गरीबों की भरपूर मदद भी जरूरी है। मौलाना स्वालेह ने कहा कि अब रमजान माह का आखिरी अशरा शुरू हो रहा है यह सबसे अहम है। यह अशरा जहन्नम से निजात दिलाता है। इसी अशरे में शबे कद्र की रातें हैं।

मौलाना मोहम्मद सालेह आजमी।

मौलाना मोहम्मद सालेह आजमी।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed