फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ram turn away from sin

राम नाम से दूर हो जाते हैं पाप

Sat, 24 Oct 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 24 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ram turn away from sin

बांदा। खुरहंड रेलवे स्टेशन में श्रीराम कथा में नवाह

विज्ञापन
परायण यज्ञ के अंतिम दिन शनिवार को कथा व्यास राजेश रामायणी ने राम नाम की महिमा बताई। कहा कि इस जग में सिर्फ राम का नाम ही सत्य है। यह सभी पापों को हर लेता है।

कथावाचक राजेश्वरानंद सरस्वती (अयोध्या) ने रामचरित मानस की चौपाई ‘उठे राम तव प्रेम अधीरा, कहुं पट कहुं निषंग धनु तीरा’ पर कहा कि भरत ने श्रीराम के पास वन में जाने का निश्चय किया। इससे वे सबके प्यारे हो गए। अंधी जवानी और लंगड़ा बुढ़ापा अगर दोनों यति संगत होकर कार्य करें तो अराजकता की आग से बच सकते हैं।

रास्ते अनेक होते हैं पर लक्ष्य एक होता है। रास्तों को कभी मिलाना नहीं चाहिए। रास्ते कभी एक नहीं हो सकते। कथा व्यास ने कहा कि जो शत्रु की निंदा नहीं करते, मित्र की तारीफ नहीं करते, उदासीन होकर तपस्या करते हैं, जो खुद भी निंदा व स्तुति से प्रभावित नहीं होते ऐसे लोग प्रभु राम को प्यारे होते हैं।

कथा के अंतिम दिन श्रोताओं की भारी भीड़ जुटी। आयोजक पंडित रामयश द्विवेदी व संयोजक प्रकाश द्विवेदी, श्री गणेश द्विवेदी, कौशल किशोर द्विवेदी, पुष्कर द्विवेदी, डा. कल्लू सिंह, लल्लूराम शुक्ल, रामनाथ गर्ग, भोला द्विवेदी, डा. विनोद त्रिपाठी व्यवस्था में रहे। रविवार को पूर्णाहुति व सोमवार को भव्य भंडारे का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed