{"_id":"66edcb939cb0fa58c003ce74","slug":"rajkishore-topped-the-university-in-llm-banda-news-c-212-1-bnd1004-115863-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: राजकिशोर ने एलएलएम में किया विश्वविद्यालय टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: राजकिशोर ने एलएलएम में किया विश्वविद्यालय टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय के मेधावी छात्र राजकिशोर पांडेय ने एलएलएम की परीक्षा में एक बार फिर टॉप किया है। दीक्षांत समारोह में राज्य पाल उन्हें चार स्वर्ण पदकों से सम्मानित करेंगी।
संत कृपाल सिंह विधि महाविद्यालय, लामा के निदेशक डॉ.सर्वेश अग्निहोत्री ने बताया कि छात्र राजकिशोर पांडेय ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी में एलएलएम कोर्स में सर्वाधिक अंक प्राप्त किया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उन्हें स्वर्ण पदकों से सम्मानित करेंगी।
इस सफलता पर उनके माता-पिता बेहद खुश हैं।राजकिशोर ने बताया कि गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा निरंतर प्रयास से ही यह सफलता मिली। महाविद्यालय के सचिव यश शिवहरे बताया कि विधि महाविद्यालय को दो वर्षों से स्वर्ण पदक मिल रहे हैं। शीघ्र ही विश्वविद्यालय परिसर में दीक्षांत समारोह होगा, जिसमें छात्र को सम्मानित किया जाएगा। (संवाद)