{"_id":"5b7b059642c79246586436ed","slug":"rajiv-gandhi-was-the-father-of-the-digital-revolution","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल क्रांति के जनक थे राजीव गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल क्रांति के जनक थे राजीव गांधी
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोष्ठी को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेसियों ने डिजिटल क्रांति के जनक के रूप में मनाई। पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला व शहर कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जिला कांग्र्रेस कार्यालय में गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला व शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने अनेकों ऐतिहासिक बिल पारित कराए। जिनमें समग्र फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय पेयजल मिशन, भ्रष्टाचार निरोधक कानून एवं अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण कानून शामिल है।
विज्ञापन
पूर्व महिला अध्यक्ष सुमन शुक्ला ने कहा कि पंचायती राज कानून व पंचायतों में 33 फीसदी आरक्षण महिलाओं को देकर महिला सशक्तीकरण का कार्य किया है। सेवा दल के जिला मुख्य संगठक कैलाश नाथ वाजपेयी की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। इस दौरान बी लाल, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद उमर दुर्रानी, संतोष कुमार द्विवेदी, आशुतोष द्विवेदी, अशोक चौहान, शिवबली सिंह, राजनारायण सिंह, निसार, वारिस, शैलेंद्र सिंह, नसीम, अजय शुक्ला, केपी सेन, धीरेंद्र पटेल, तोताराम मौजूद रहे।
विज्ञापन