{"_id":"6acbcf0bcf510090790f0386","slug":"raised-awareness-about-hivaids-banda-news-c-212-1-bnd1020-153268-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: एचआईवी-एड्स के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: एचआईवी-एड्स के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
बांदा। तिंदवारा स्थित बांदा पैरामेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग स्कूल में रविवार को एचआईवी-एड्स जागरूकता फ्लैश मॉब कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से एचआईवी संक्रमण के कारण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया।
नर्सिंग स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एचआईवी-एड्स जिला कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेन्द्र कुमार, नर्सिंग स्कूल प्रबंधक मकबूल खान, प्रधानाचार्या मोनालिसा, डॉ. जरीना, मुन्नालाल, आमिर हाशमी, वसी मोहम्मद और एनजीओ टीआई के कर्मचारी मौजूद रहे। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश पहाड़ी रहे।