फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rain with thunderstorm at night, humidity during the day

Banda News: रात में आंधी के साथ बारिश, दिन में उमस

Thu, 22 May 2025 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Rain with thunderstorm at night, humidity during the day
बांदा। जिले में मंगलवार की रात करीब 12 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे रात में कई जगह टिन-टप्पर उड़ गए। बुधवार को सुबह से तेज धूप निकली और दोपहर में लू के थपेड़ों ने राहगीरों को बेहाल किया।
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी का सामना कर रहे जिलेवासी अब मौसम के बदलाव के इंतजार में है। मंगलवार को शाम से ही आसमान में बादल नजर आए तो लोगों को उम्मीदें बंधी। रात करीब 12 बजे तेज हवाओं के साथ बड़ी-बड़ी बूंदों के साथ बारिश हुई। हालांकि करीब दस मिनट में ही मौसम साफ हो गया। सुबह जब लोग जगे तो उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। आठ बजे तक सूर्य की तपिश असहनीय हो गई।
विज्ञापन

दोपहर में रोज की तरह लू के थपेड़े राहगीरों को झेलने पड़े। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान दो-दो डिग्री सेल्सियस कम हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में तेज हवाएं चलने और बूंदाबादी का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से उड़ा सोलर पंप
नरैनी। मंगलवार की रात आई आंधी से किसान का लाखों रुपये का सोलर पंप टूटकर धराशाई हो गया। साथ ही दर्जनों पेड़ भी टूटकर गिर गए। पड़मई गांव निवासी किसान अशोक कुशवाहा ने बताया कि खेत में दो लाख रुपये की लागत से फसल की सिंचाई के लिए दो जगहों पर सोलर पंप लगवाए थे। आंधी के कारण सोलर पंप टूटकर बिखर गया। साथ ही खेत में बने कमरे की टिनशेड उड़ जाने से वहां रखी प्याज भीगकर खराब हो गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed