फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rain soaks paddy, leaves farmers with gloomy faces

Banda News: बारिश में भीगा धान, किसानों के चेहरे मुरझाए

Wed, 04 Feb 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 04 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rain soaks paddy, leaves farmers with gloomy faces
फोटो - 16 बदौसा उपमंडी में बारिश से भीगे धान को बचाने की जद्दोजहद में परेशान किसान। संवाद
बदौसा। मंगलवार सुबह हुई अचानक बारिश ने उपमंडी परिसर में रखे किसानों के धान को भिगो दिया, जिससे किसानों में भारी नुकसान की आशंका है। पिछले एक माह से मंडी में पड़ा धान अब तक खरीदा या उठाया नहीं गया है, जिससे यह खुले मैदान, चबूतरे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में बारिश की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन

हड़हामाफी और भुसासी गांव के किसानों रवि उपाध्याय, हरिश्चंद्र, सत्यम मिश्रा, राजाराम यादव, अभिमन्यु सिंह आदि ने बताया कि धान को सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त तिरपाल और शेड की व्यवस्था नहीं है। मंडी परिसर में लगभग 50 ट्रॉली धान खुले में पड़ा हुआ है, जो बारिश से खराब हो सकता है। उनकी मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है।
विज्ञापन


किसानों ने मांग की है कि धान को सुरक्षित स्थान पर रखवाने की व्यवस्था की जाए। वहीं, केंद्र प्रभारी अनीश तिवारी ने बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही कार्यभार संभाला है। दो फरवरी को 209 क्विंटल धान की खरीद की गई है और बारिश से धान को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed