फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rain from the sky, mercury crosses 47 degrees

आसमान से बरसी आग, पारा 47 डिग्री के पार

Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Rain from the sky, mercury crosses 47 degrees
उफ गर्मी! गर्मी दूर करने के लिए हैंडपंप में नहाते बच्चे। - फोटो : BANDA
बांदा। रविवार को तेज धूप के साथ तापमान ने तीखे तेवर दिखाए। ढाई डिग्री की छलांग के साथ पारा 47.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से साढ़े 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। आसमान से बरस रही आग जिस्म को झुलसाती रही। लू का भी प्रकोप रहा। चित्रकूटधाम मंडल में रविवार को सबसे ज्यादा गर्म बांदा और महोबा रहे। दोनों जिलों का अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस रहा। चित्रकूट का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मई के दूसरे पखवारे में दिन-ब-दिन गर्मी के तेवर तीखे होने लगे। दो दिनों से लगातार बढ़ रहा पारा रविवार को 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। जबकि शनिवार को 45 डिग्री अधिकतम तापमान था। ढाई डिग्री सेल्सियस की छलांग से सुबह 9 बजे से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे के बाद से शाम 5 बजे तक लू के थपेड़े जिस्म झुलसा देने जैसे लगे। दुपहिया वाहनों को लू ने सबसे ज्यादा परेशान किया। पैदल राहगीर गीली तौलिया सिर पर ओढ़े नजर आए। महज चार दिन में अधिकतम तापमान 6 डिग्री से ज्यादा उछल गया। रात में तपन कम नहीं रही। चारों जिलों में न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस पर मंडराता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
सोमवार 42.5 21.0
मंगलवार 41.0 22.5
बुधवार 42.0 22.0
गुरुवार 43.5 23.5
शुक्रवार 44.5 24.0
शनिवार 45.0 26.0
हीट स्ट्रोक का बढ़ा खतरा
बांदा। तापमान 47 डिग्री से ऊपर पहुंचने से हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा है। मेडिकल कालेज के चिकित्साधीक्षक/वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. करन राजपूत ने बताया कि इस मौसम में हीट स्ट्रोक के मरीज बढ़ जाते हैं। शरीर में पानी की कमी हो जाती है।

सिर में दर्द होना, पसीना आना, उल्टियां होना जैसी परेशानियां होने लगती हैं। उन्होंने सलाह दी कि धूप से बचें और बाहर सिर ढंककर निकलें। खानपान पर विशेष ध्यान दें। मसालेदार भोजन और खुला हुआ जूस पीने से बचें। खूब पानी पीयें और मौसमी फल खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed