{"_id":"5513a089ef8822ea9aac165e535aa056","slug":"rain-and-hailstone-in-banda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बरपा कुदरत का कहर, ओलों के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बरपा कुदरत का कहर, ओलों के साथ बारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को देर शाम किसानों पर एक बार फिर कुदरत की मार पड़ी। कुछ स्थानों पर जबर्दस्त ओला और कई स्थानों पर तेज बारिश हुई। खेत और खलिहानों में खड़ी और कटकर रखी बची-खुची फसलों को भारी नुकसान पहुंचा। किसानों के चेहरों से हवाइयां उड़ती नजर आईं।
विज्ञापन
सोमवार को बादल पूरे दिन आते-जाते रहे। शाम करीब 7 बजे जनपद के पूर्वी इलाके में चित्रकूट की सीमा से जुड़े बदौसा क्षेत्र में तेज बारिश होने लगी। बारिश के साथ 15 मिनट तक ओले गिरे। यह देख किसानों में हाहाकार मच गया। मुख्यालय बांदा शहर में भी करीब 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। वहीं बबेरू, नरैनी, खप्टिहाकलां, तिंदवारी, मटौंध क्षेत्रों में भी तेज बारिश की सूचना है। बारिश के बाद तमाम गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन