फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Railways became a threat to students' movements

रेलवे के लिए खतरा बनीं छात्रों की हरकतें

Wed, 10 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Wed, 10 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Railways became a threat to students' movements

बांदा। रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखकर या सामूहिक रूप से

विज्ञापन
बैठकर रेलवे नियमों का उल्लंघन और हादसे के हालात पैदा कर रहे छात्र-छात्राओं के खिलाफ रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) सख्त कदम उठाएगी। आरपीएफ ने दोनों स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर चेतावनी दी है।

रेलवे स्टेशन के नजदीक आदर्श बजरंग इंटर कालेज और आर्य कन्या इंटर कालेज हैं। कालेज के समय बजरंग इंटर कालेज के तमाम छात्रों का रेलवे ट्रैक पर जमघट रहता है। साइकिलें लेकर पटरी से गुजरते हैं।

पटरी पर बैठकर ट्रैक पर पत्थर रख देते हैं। आर्य कन्या की छात्राएं भी प्लेटफार्म से लेकर पटरी तक साइकिलों पर सवार होकर गुजरती हैं। आरपीएफ थानाध्यक्ष चंद्रशेखर रजक ने दोनों कालेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेजा है।

इसमें कहा कि उनके स्कूलों के छात्र-छात्राएं यात्रियों के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। प्लेटफार्म पर साइकिल से गुजरने पर यात्रियों को परेशानी होती है। ट्रेनों का आवागमन लगातार बना रहता है।

थानाध्यक्ष ने कहा कि बजरंग इंटर कालेज के छात्र दोपहर को 40 से 50 की संख्या में रेलवे केबिन के सामने रेल पटरी पर बैठ जाते हैं और गिट्टियां डालकर मार्ग अवरुद्ध कर देते हैं। उनकी इस हरकत से बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती है।

थानाध्यक्ष ने प्रधानाचार्यों से कहा कि अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं को चेतावनी जारी कर ऐसा करने से रोकें। प्लेटफार्म और पटरी छोड़कर सड़कों से जाने को कहें। यदि नहीं माने तो रेलवे नियमों का उल्लंघन मानकर अभिभावकों को नोटिस जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed