{"_id":"66687f782e554297a00ecdf8","slug":"railway-employee-transferred-after-fight-with-lawyer-banda-news-c-212-1-sknp1008-111712-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वकील से मारपीट में रेल कर्मचारी का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वकील से मारपीट में रेल कर्मचारी का तबादला
Tue, 11 Jun 2024 10:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
बांदा। अधिवक्ता के साथ मारपीट करने वाले रेल कर्मचारी का तबादला कर दिया गया है। उधर, वकीलों की शिकायत पर जीआरपी की संदिग्ध भूमिका को लेकर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने नगर मजिस्ट्रेट को पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने बताया कि एक जून को तत्काल टिकट काउंटर पर रेलवे कर्मचारी (प्वाइंट मैन) धीरेंद्र कुमार यादव ने अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद के साथ अभद्रता व मारपीट की। जीआरपी पुलिस ने रेलवे कर्मचारी के दबाव में समझौता कराकर मामला दबा दिया। शिकायत पर डीआरएम ने कार्रवाई करते हुए कर्मचारी का महोबा तबादला कर दिया है। उधर, वकीलों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि मामले में जीआरपी की भूमिका संदिग्ध थी। जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि आरोपी रेल कर्मचारी का स्थानांतरण कर चार्जशीट दे दी गई। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।