{"_id":"6aee1fff3bf95102c400ae24","slug":"raid-in-search-of-those-who-attacked-forest-department-employeesraid-in-search-of-those-who-attacked-forest-department-employees-banda-news-c-212-1-mah1012-154412-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला करने वालों की तलाश में दबिश
Sat, 07 Nov 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
बांदा। कुबेर का पुरवा मजरे तिंदवारा में वन विभाग के उप निरीक्षक व कर्मचारियों पर हमला कर मारपीट करने वालों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी।
पुलिस के साथ ही आरोपियों की पहचान के लिए वन विभाग की टीम भी साथ थी। हालांकि दोपहर तक दो लोगों का शंका के आधार पर हिरासत में लिया गया था।
वन विभाग के सचल दल प्रभारी राम प्रताप ने कोतवाली में बृहस्पतिवार को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि बृहस्पतिवार को गांव तिंदवारा के कुबेर का पुरवा में अवैध पेड़ कटान की खबर मिली थी। सूचना मिलने पर टीम के साथ मौके पर जब वह पहुंचे तो वहां पर दस आम व महुआ के पेड़ कटे हुए मिले थे।
टीम ने लकड़ी काटने में जुटे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया। आरोप है कि वहां मौजूद लोकेंद्र राजपूत बाहर आया और टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए अपने एक साथी नमो नारायण को आवाज देकर बुलाया और इन लोगों ने अन्य लोगों को बुलाकर टीम को पीटना शुरू कर दिया।
इससे वन सुरक्षा कर्मी रामदीन पाल की नाक में चोट आ गई और खून बहने लगा। इसके साथ ही वन उप निरीक्षक सुनील, रामराज, युवराज आदि के साथ भी मारपीट कर चोट पहुंचाई और भाग निकले।
विज्ञापन
टीम ने मौके से एक लकड़ी लादने के लिए खड़ा एक ट्रैक्टर पकड़ा और उसे मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी में जाकर खड़ा कराया था। राम प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने लोकेंद्र व नमो नारायण व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
इस घटना के बाद शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी व वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से तिंदवारा में पहुंचकर आरोपियों के घर पर छापा मारा।
घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी खोजकर पहचानने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि दो लोगों को शंका के आधार पर हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की तलाश चल रही है।