{"_id":"e7582abc159aac506ea647ee87832a44","slug":"rahul-would-walk-in-mahoba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल महोबा में करेंगे पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल महोबा में करेंगे पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुंदेलखंड आमद की तारीख नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने उनके लिए यहां माहौल बनाना शुरू कर दिया है। राहुल गांधी महोबा में पदयात्रा और किसानों की चौपाल लगाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी के बाद अब युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल राय ने भी यहां दस्तक दी है।
विज्ञापन
राहुल गांधी इसी हफ्ते बुंदेलखंड आ रहे हैं।
कांग्रेस नेताओं ने बुंदेलखंड के सातों जिलों मेें उनकी हवा बनानी शुरू कर दी है। इसी महीने की शुरूआत में रीता बहुगुणा जोशी बांदा, महोबा, चित्रकूट आदि जनपदों का दौरा कर चुकी हैं। अब मंगलवार को युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल राय ने यहां दस्तक दी है। उनके साथ युवक कांग्रेस के संगठन मंत्री राहुल सचान और ज्ञान अरजरिया भी थे। कांग्रेस कार्यालय में उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन
यहां आयोजित बैठक में कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी महोबा में पद यात्रा और किसान पंचायत करेंगे। पूरे मंडल के कांग्रेस कार्यकर्ता इसमें शामिल हों। बताया कि राहुल गांधी कांग्रेस सरकार में बुंदेलखंड को दिए गए विशेष पैकेज में हुए भ्रष्टाचार की नब्ज टटोलेंगे।
विज्ञापन
युवक कांग्रेस प्रांतीय महासचिव कुतैबा जमां ने प्रदेश अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि बांदा से भारी तादाद में युवा कार्यकर्ता महोबा पहुंचेंगे। युवा नेता पंकज सिंह हरिओम ने चित्रकूट जनपद से भी युवा कार्यकर्ताओें का महोबा पहुंचने का दावा किया। बैठक को सैय्यद अल्तमश और केशव पाल ने भी संबोधित किया। धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज सिंह, आदित्य कुमार सिंह, मोनिस खां, विश्वजीत चंदेल, रजनीश यादव, रोहित मिश्रा, राममिलन सिंह पटेल, सुखदेव गांधी, अल्लारक्खू, शब्बीर सौदागर, सरफराज आलम आदि शामिल रहे।
इनसेट
-----