फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Radhika and Nandini of Mahoba top the debate competition

Banda News: वाद-विवाद प्रतियोगिता में महोबा की राधिका और नंदनी अव्वल

Thu, 14 Nov 2024 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Radhika and Nandini of Mahoba top the debate competition
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में आयोजित मंडलस्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में महोबा का दबदबा रहा। महोबा की राधिका और नंदनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरी प्रतियोगिता में भी महोबा की छात्रा प्राची दीक्षित तथा बांदा की प्रतीक्षा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय की देखरेख में महीयसी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मंडलस्तरीय इस प्रतियोगिता में महोबा, चित्रकूट, हमीरपुर और बांदा के विभिन्न विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ‘बच्चों में बढ़ती अवसाद ग्रस्तता और आत्महत्या की प्रवृत्ति में परिवार, विद्यालय और समाज की भूमिका’ विषय पर छात्राओं ने अपनी बात रखी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोबा की राधिका दोदेरिया ने पक्ष में तथा यहीं की नंदनी सक्सेना ने विपक्ष में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महोबा के छात्र अक्षत सिंह ने पक्ष में तथा नैतिक पाठक ने विपक्ष में दूसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक मंडल में ममता मिश्रा, आनंद किशोरलाल गुप्ता व शिव प्रकाश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डाॅ. संपूर्णानंद मंडल स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने मेधा दिखाई। ‘विकसित भारत-2047 : स्वप्न व वास्तविकता’ पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार रखे। इसमें सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, महोबा की छात्रा प्राची दीक्षित ने पक्ष में तथा सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बांदा की छात्रा प्रतीक्षा सिंह ने विपक्ष में प्रथम स्थान हासिल किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। संचालन देशराज सिंह ने किया। कार्यक्रम में मंगल प्रसाद, दिनेश प्रसाद, अर्चना शुक्ला, निधि त्रिपाठी, चित्रलेखा, शिवराम गुप्ता,रणविजय सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed