{"_id":"6526e5c3f36fc1214e006bbc","slug":"rabi-seeds-will-be-available-at-50-percent-subsidy-banda-news-c-212-1-sknp1006-3344-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा रबी का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा रबी का बीज
Wed, 11 Oct 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
बांदा। रबी की फसल के लिए किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर चना, मटर सहित अलसी, लाही का बीज मिलेगा।
कृषि विभाग ने बताया कि क्रय केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध है। किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज का वितरण किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडारों में चना प्रजाति आरवी जी 202 फुले की कीमत 9670 रुपये प्रति कु, मसूर 11430, मटर 8740, सरसों गिरिराज 13170, तोरिया तपेस्वनी 11740, अलसी रुची 14750 व गेहूं का बीज 4320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से मिलेगा। बताया कि किसानों को बीज निर्धारित मूल्य अदा कर लेना होगा। अनुदान की राशि किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से बाद में जाएगी। किसान जल्द बीज खरीद लें। बीज का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित किया जाएगा। किसानों को अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्रफल के लिए अनुदान पर बीज मिलेगा।