फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Quarantine of 13 positive medical college of young man

पॉजिटिव युवक के 13 खानदानी मेडिकल कालेज में क्वारंटीन

Wed, 29 Apr 2020 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Quarantine of 13 positive medical college of young man
कलक्ट्रेट में सैनिटाइजेशन टैंकर का निरीक्षण करते डीएम अमित सिंह बंसल। - फोटो : BANDA
फोटो-29बीएनडीपी-4 : आधी रात को मेडिकल कालेज से पैदल लौटते पॉजिटिव युवक के खानदानी महिला, पुरुष व बच्चे।
विज्ञापन

पॉजिटिव युवक के 13 खानदानी मेडिकल कालेज में क्वारंटीन
देर रात शहर के इलाके से पुलिस ने पहुंचाया मेडिकल कालेज
रात को बैरंग लौटाया, अगले दिन फिर ले जाकर किया भर्ती
सर्विलांस से युवक की यहां मिली थी लोकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। मुंबई से लौटे कोरोना पॉजिटिव युवक के बांदा शहर में रहने वाले डेढ़ दर्जन खानदानी भी संक्रमण के खतरे के दायरे में आ गए हैं। नरैनी नगर निवासी युवक का भाई शहर के छिपटहरी (कलामतपुरा) में रहता है। सर्विलांस से पुलिस को पॉजिटिव युवक की लोकेशन यहां भी मिली। इस पर मंगलवार की देर रात पुलिस ने यहां के 13 खानदानियों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज पहुंचाया। इनमें कई बच्चे, बूढ़े, महिलाएं भी थे। मेडिकल कालेज में जगह न होने से इन्हें वापस कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन ने इन्हें एंबुलेंस से या किसी वाहन से शहर छोड़ने की जरूरत नहीं समझी। मासूम बच्चे और महिलाएं सुनसान रास्तों से होकर पैदल करीब छह किलोमीटर का रास्ता तय करके वापस घर आ गए। बुधवार की दोपहर फिर पुलिस बल यहां पहुंचा और सभी को घरों से मेडिकल कालेज ले गया। मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। सभी को फिलहाल मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड में रखा है।
इनसेट...
तीन गांवों के 23 लोगों को क्वारंटीन में भेजा
नरैनी। महाराष्ट्र से लौटे रामनगर निवासी युवक के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उससे संबंधित तीन गांवों के 23 लोगों को मेडिकल कालेज में क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। युवक की इन तीन गांवों में लोकेशन मिली थी। वह नहरी गांव में अपनी मौसी के यहां रुका था। वहां से जमवारा आया और जमवारा से नरैनी आया। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि युवक के मोबाइल से सर्विलांस के जरिये यह लोकेशन पता चली है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीएस राजपूत ने बताया कि नहरी से 40 और जमवारा से 6 तथा पनगरा से एक व्यक्ति सहित युवक के मोहल्ले से 6 परिजनों को क्वारंटीन के लिए लाया गया है। तिंदवारा गांव का एक व्यक्ति भी युवक के साथ मुंबई से आया था। उसे कृषि विश्वविद्यालय में क्वारंटीन किया गया है। सभी के सैंपल जांच को भेजे जा रहे हैं। उधर, हॉटस्पॉट घोषित होने के बाद दूसरे दिन नहरी, जमवारा, पनगरा और नरैनी नगर में लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग तथा सैनिटाइजेशन किया गया। सीएचसी की 10 टीमें इसमें लगाई गई हैं। युवक के मोहल्ले सहित इन गांवों में बैरीकेडिंग लगा दी गई है।
विज्ञापन

इनसेट
फोटो-29बीएनडीपी-7 : कलक्ट्रेट में सैनिटाइजेशन टैंकर का जायजा लेते डीएम अमित सिंह बंसल।
38 रिपोर्ट निगेटिव, 136 सैंपल भेजे
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में बुधवार को 15 नए संक्रमण के संदिग्ध मरीज भर्ती किए गए। उधर, मंगलवार को भेजे गए 66 सैंपल और बुधवार को भेजे गए 70 सैंपल (कुल 136) की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। बुधवार को सुबह 38 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुईं। यह सभी निगेटिव हैं। उधर, बुधवार को कलक्ट्रेट और पुलिस कार्यालय परिसरों में टैंकर से दवा का छिड़काव कर सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed