फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PWD Beldar commits suicide after a dispute with his wife

Banda News: पत्नी से विवाद के बाद पीडब्ल्यूडी के बेलदार ने दी जान

Tue, 06 Jun 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 06 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
PWD Beldar commits suicide after a dispute with his wife
बांदा। नशे की हालत में घर आए पीडब्ल्यूडी के बेलदार ने पत्नी से हुई नोकझोक से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने किस बात को लेकर बात बढ़ी थी जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी उमेश प्रजापति (26) पीडब्ल्यूडी में बेलदार था। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा। पत्नी पूनम से शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद पत्नी बाथरूम में चली गई। इस बीच उसने गमछे से पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी आई तो वह फंदे पर लटका था। पत्नी की चीख सुनकर पहुंचे देवर छोटू ने फंदा काटकर उसे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। छोटू ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। एक साल पहले शादी हुई थी, अभी संतान नहीं हैं। पिता स्व. भूरा की वर्ष 2018 में मृत्यु हो गई थी। उसी के स्थान पर मृतक आश्रित में उसे पीडब्ल्यूडी में बेलदार की नौकरी मिली थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब के नशे में फंदा लगाया है। परिजन कारण पता होने से इंकार कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed