फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   PWD accounts stop payment of 8 crores of income tax

8 करोड़ आयकर न देने पर पीडब्ल्यूडी के खातों पर रोक

Thu, 17 Jan 2019 10:56 PM IST
banda Published by: gaurav gaurav Updated Thu, 17 Jan 2019 10:56 PM IST
विज्ञापन
PWD accounts stop payment of 8 crores of income tax
डेमो पिक - फोटो : demo photo
पिछले एक दशक से आयकर अदा न करने पर जनपद के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीनों खंडों के भुगतान पर कानपुर के आयकर आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आयुक्त ने कोषागार के कोषाधिकारी को किसी भी तरह के भुगतान न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



जिले के तीनों खंडों पर आठ करोड़ 93 हजार 824 रुपये आयकर बकाया बताया गया है। तीनों खंडों के कोष में 400 करोड़ रुपये जमा हैं। ऐसे में पीडब्ल्यूडी के तमाम निर्माण विकास कार्य ठप हो गए हैं। कानपुर स्थित आयकर आयुक्त ने यहां मुख्य कोषाधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड पर वर्ष 2007-08 से वर्ष 2017-18 तक एक करोड़ 24 लाख 49 हजार 524 रुपये आयकर बकाया है।
विज्ञापन


इसी तरह निर्माण खंड-दो पर इसी अवधि का 65 लाख 50 हजार 157 रुपये और निर्माण खंड-एक का 6 करोड़ 79 लाख 33 हजार 211 रुपये आयकर बकाया है। तीनों खंडों ने वर्ष 2007-08 से वर्ष 2017-18 तक आयकर नहीं अदा किया है। कोषागार में इन तीनों खंडों का चार अरब रुपया जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रांतीय खंड के खाते में सर्वाधिक दो अरब रुपये, निर्माण खंड दो के खाते में एक अरब 10 करोड़ रुपये और निर्माण खंड एक के खाते में 90 करोड़ रुपये जमा हैं। कानपुर के आयकर आयुक्त ने अपने पत्र में कोषाधिकारी से कहा कि बिना आयकर अदायगी के तीनों खंडों का कोई भी भुगतान न किया जाए।


उधर, लोक निर्माण खंड के अधीक्षण अभियंता (एसई) एसी जैन का कहना है कि उनके विभागों ने सभी आयकर जमा कर दिया है, लेकिन अपलोडिंग सिस्टम में कोई तकनीकी गड़बड़ी से शो नहीं हो रहा है। कहा कि इसको वह दिखवा रहे हैं। भुगतान रोक दिए जाने से निर्माण कार्य ठप हो जाने के सवाल पर अधीक्षक अभियंता का कहना था कि इस पर हम क्या कर सकते हैं? 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed