फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Put down the speed of trains on the fog

ट्रेनों की रफ्तार पर कोहरे ने लगाई लगाम

Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला बांदा Updated Sat, 31 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Put down the speed of trains on the fog
प्र‌तिकात्मक - फोटो : अमर उजाला

कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। ट्रेनों की रफ्तार पर भी लगाम लग गई है। पटरियों पर सरपट भागने वाली सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें कोहरे की धुंध में रेंग रही हैं। ज्यादातर ट्रेनें 11 से 16 घंटे तक लेट चल रही हैं। सर्दीली हवाओं में प्लेटफार्म पर यात्रियों को घंटों ठिठुरना पड़ रहा है। डेढ़ सैकड़ा से ज्यादा रिजर्वेशन निरस्त हुए हैं।

विज्ञापन


दो दिन से कोहरा कहर ढा रहा है। सूरज नजर नहीं आ रहा है। पूरा दिन कोहरे की सफेद चादर से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। विजिबिल्टी में भी भारी कम आई है। पूरा दिन 30 मीटर भी नजर आना मुमकिन नहीं हो पा रहा। ऐसे में वाहनों से लेकर ट्रेनों तक की रफ्तार थम गई है। चित्रकूटधाम मंडल में लगभग सभी ट्रेनें कई घंटे विलंब से आ-जा रही हैं। हजरत निजामुद्दीन से मानिकपुर जाने वाली यूपी संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को यहां 11 घंटे देरी से आई। दोपहर लगभग दो बजे यह बांदा पहुंची।
विज्ञापन


इसी तरह हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 16 घंटे की देरी से शाम पांच बजे आई। बनारस-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 9 घंटे की देरी से यहां आई। सुबह 9:30 बांदा आई। ग्वालियर-बनारस बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी साढ़े 6 घंटे की देरी से यहां आई। हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे की देरी से यहां आई। यह ट्रेन शाम 6 बजे प्लेटफार्म पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो दिन नहीं चलेगी चित्रकूट एक्सप्रेस
कोहरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने प्रतिदिन चलने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस के फेरों में कटौती की है। स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा ने बताया कि लखनऊ से जबलपुर जाने वाली चित्रकूट एक्सप्रेस 4 व 11 जनवरी को नहीं जाएगी। इसी तरह जबलपुर-लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस 6 व 13 जनवरी को नहीं चलेगी। शेष दिनों में एक्सप्रेस पूर्व की तरह संचालित होगी। यह व्यवस्था कोहरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लागू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed