फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Purses, mobiles and mangalsutras of devotees stolen from the temple premises

Banda News: मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं के पर्स, मोबाइल और मंगलसूत्र चोरी

Sat, 12 Oct 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Purses, mobiles and mangalsutras of devotees stolen from the temple premises
बांदा। ग्राम पंचायत बेंदाघाट में स्थित काली देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को कई श्रद्धालुओं के सामान चोरी हो गए। शिकायत पर तिंदवारी थाना और बेंदाघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाले।
विज्ञापन

बेंदा गांव की ज्योति सिंह शुक्रवार की सुबह देवी दर्शन करने गई थीं। उनका मंगलसूत्र किसी ने तोड़ लिया। फतेहपुर निवासी युवक का मोबाइल फोन जेब से निकाल लिया। कानपुर देहात की महिला श्रद्धालु का पर्स गुम हो गया। पर्स में दस हजार रुपये और अन्य सामान था।
विज्ञापन

महिला श्रद्धालु ज्योति ने प्रभारी निरीक्षक तिंदवारी राजेंद्र सिंह राजावत और बेंदाघाट चौकी इंचार्ज सुभाष वर्मा को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। थाना प्रभारी तिंदवारी के मुताबिक मंगलसूत्र खोलते हुए महिला नजर आ रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed