फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pure air with excess of cows in Bundelkhand

बुंदेलखंड में गोवंश की अधिकता से शुद्ध वायु

Mon, 04 Mar 2019 11:39 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Mon, 04 Mar 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Pure air with excess of cows in Bundelkhand
कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ.यूएस गौतम। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य और कामधेनु संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र, झांसी के संस्थापक एवं निदेशक श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा है कि बुंदेलखंड में शुद्ध वायु और सेहत का राज्य यहां गोवंश की अधिकता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत गाय का गोबर और गोमूत्र है।

विज्ञापन


सोमवार को यहां कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में चल रहे अधिष्ठापन सप्ताह में आए श्री गुप्ता ने उपरोक्त बातें अपने संबोधन में कहीं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 वर्षों से गांव, गाय, गोमूत्र और गोबर पर अनुंसधान किया जा रहा है। दूध की अपेक्षा गोबर और गोमूत्र में ज्यादा आमदनी है। प्राकृतिक कृषि पद्धति के जानकार आचार्य अविनाश ने कहा कि प्राकृतिक खेती पदमश्री सुभाष पालेकर की बताई विधियों पर आधारित है।
विज्ञापन


लाभदायक जीवजंतुओं की कमी से वातावरण प्रदूषित हो रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय कुलपति डॉ.यूएस गौतम ने भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती के ऊपर शोध के लिए ट्रायल लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गोमूत्र से जितने भी उत्पाद बनाए जा रहे हैं उसमें विश्वविद्यालय का कोई भी छात्र काम करना चाहता है तो हर संभव सहायता दी जाएगी। निदेशक प्रसार डॉ.एनके वाजपेई ने गोवंश की प्रासंगिकता बताई। संचालन सहायक अध्यापक डॉ.बीके गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed