{"_id":"60c8e3eb8ebc3e2ed6626eaf","slug":"purchase-of-1-76-lakh-mt-wheat-in-mandal-banda-news-knp634392812","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडल में 1.76 लाख एमटी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडल में 1.76 लाख एमटी गेहूं की खरीद
विज्ञापन
बांदा। सरकारी खरीद केंद्रों में आखिरी दिन मंगलवार (15 जून) को किसान अपना गेहूं बेचने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर पहुंचे और लंबी-लंबी लाइनों में लगकर गेहूं बेचने का इंतजार करते रहे। उधर, अब तक चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट के 42,548 किसानों ने 1,76,173.239 मीट्रिक टन (एमटी) गेहूं सरकारी खरीद केंद्रों में बेचा है। इन किसानों को 34794.215 रुपये के सापेक्ष 26987.809 रुपये का भुगतान भी किया गया। शेष 7806.406 रुपये अभी भी किसानों का बकाया है।
सरकारी गेहूं खरीद क्रय केंद्रों में मंगलवार को खरीद का अंतिम दिन था। क्रय केंद्र गेहूं बेचने के लिए पहुंचे किसान टोकन लेकर खरीद का इंतजार करते रहे। इस दौरान धूप से बचने के लिए पेड़ों की छांव में बैठे किसान गेहूं बेचने के लिए परेशान भी दिखे। कुछ किसानों का गेहूं खरीद लिया गया तो कुछ ट्रैक्टरों में माल लादे खड़े रहे। मंडी समिति स्थित विपणन शाखा के गोदाम फुल हो जाने से खुले में गेहूं रखना पड़ा। मंडल में पहली अप्रैल से रबी क्रय वर्ष 2021-22 के लिए खरीद शुरू की गई थी।
लक्ष्य विहीन खरीद में बांदा में 62517.800 मीट्रिक टन, हमीरपुर में 33120.550, महोबा में 33867.950 व चित्रकूट में 26914.739 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। आखिरी दिन मंडी समिति में गेहूं बेचने के लिए किसानों के ट्रैक्टरों की लंबी-लंबी लाइनें लगीं रहीं। किसान पेड़ों की छाया और खरीद केंद्रों के बाहर डेरा डाले रहे। शाम पांच बजे के बाद खरीद बंद होने के बाद भी किसान लाइन में लगे रहे। इस बाबत विपणन शाखा के खरीद केंद्र प्रभारी पंकज कुमार और सोनल द्विवेदी ने बताया कि जितने भी किसान क्रय केंद्र में पहुंचे हुए हैं, उनका गेहूं खरीदा जाएगा। किसी को असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
गेहूं खरीद का मंगलवार को अंतिम दिन है। किसी भी किसान को लौटाया नहीं जाएगा। जितने भी किसान खरीद केंद्रों में पहुंच चुके हैं उनका गेहूं खरीदा जाएगा। फिलहाल शासन की ओर से तिथि नहीं बढ़ी है। किसानों का शेष भुगतान भी कर दिया जाएगा।
-संजीव कुमार, संभागीय खाद्य नियंत्रक, चित्रकूटधाम संभाग, बांदा।
अब तक हुई गेहूं खरीद (मीट्रिक टन में)---
जनपद केंद्र खरीद लाभान्वित किसान
बांदा 65 62517.800 15176
हमीरपुर 53 52872.750 11081
महोबा 43 33867.950 8720
चित्रकूट 37 26914.739 7571
योग- 198 176173.239 42548
दो दिन बाद आया आखिरी दिन नंबर
शुक्रवार को गेहूं बेचने आए थे। यहां आखिरी दौर पर किसानों की खासी भीड़ होने पर मंगलवार को गेहूं तौला गया है। गेहूं बिकने से काफी राहत है। टोकन नहीं दिया गया। ट्रैक्टर के नंबर से खरीद की जा रही है।
-संदीप सिंह, किसान, निवाइच गांव
रजिस्ट्रेशन रसीद दिखाकर लगाया नंबर
गेहूं खरीद का आज अंतिम दिन है। उनका गेहूं बेचने का नंबर अभी तक तक नहीं आ पाया है, जिससे थोड़ी बेचैनी है, लेकिन गोदाम प्रभारी सभी का गेहूं खरीदने की बात कह रहीं हैं। फिलहाल इंतजार में बैठे हैं।
-दयाशंकर, किसान, महोखर गांव
तीन सौ क्विंटल खरीद के बाद तौल की बंद
बबेरू। खरीद केंद्र में मंगलवार को आखिरी दिन सिर्फ 300 क्विंटल गेहूं खरीदा गया। सपा के पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के हस्तक्षेप पर एसडीएम महेंद्र प्रताप भी किसानों का गेहूं बिकवाने में कोई मदद नहीं कर पाए। शासन से 15 जून तक गेहूं खरीद निर्धारित की थी। किसान नवीन गल्ला मंडी (बबेरू) में हफ्तों से ट्रैक्टर-ट्राली लिए गेहूं बिकने का इंतजार कर रहे थे। अंतिम दिन 300 क्विंटल गेहूं खरीदने के निर्देश के चलते केंद्र प्रभारी ने खरीद से मना कर दिया। पूर्व विधायक मौके पर पहुंचे और एसडीएम बबेरू से हस्तक्षेप कर किसानों के गेहूं की तौल कराने को कहा, जिस पर एसडीएम ने कहा कि मशीन बंद है। उधर, केंद्र प्रभारी आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतिम दिन होने से 300 क्विंटल गेहूं खरीदने का निर्देश आया था। दोपहर तक 300 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसके बाद खरीद बंद हो गई है। किसानों प्रहलाद करवरिया, अखिलेश पाल, सुरेश यादव, सामदेव यादव, अतुल, सतीश चौरसिया, श्याम त्रिपाठी, बुद्धराज सिंह, पप्पू सिंह, अजमत खां, नत्थू, चुन्नी, राजेश, सीताराम, चिम्मन सिंह, राजाराम, अवध किशोर आदि ने कहा कि गेहूं न खरीदा गया तो अनशन के लिए मजबूर होंगे। (संवाद)