{"_id":"576ad7894f1c1b5964b48b46","slug":"purania-won-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरैनिया ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरैनिया ने जीता क्रिकेट टूर्नामेंट
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुरैनिया (कालिंजर) गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल विजेता टीम के कप्तान को पुरस्कार देते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मेजबान टीम ने जीत लिया। विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कार और शील्ड दी गई। मैन आफ द सीरीज का खिताब रामजी को मिला।
पुरैनिया गांव में बुधवार को कटरा कालिंजर और पुरैनिया टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया।
टास जीतकर कटरा कालिंजर टीम ने पहले बल्लेबाजी की। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई। मात्र 13 ओवर में 74 रन पर सभी खिलाड़ी आउट हो गए। जवाब में पुरैनिया गांव की टीम ने 12 ओवर में लक्ष्य हासिल कर तीन विकेट से फाइनल मैच जीत लिया।
मैन आफ द मैच टायबू और मैन द सीरीज रामजी घोषित किए गए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा नेता महेंद्र सिंह वर्मा, पूर्व डीसीडीएफ चेयरमैन सुंदरलाल त्रिपाठी ने विजेता टीम के कप्तान विष्णु को शील्ड और 5100 रुपये का पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
उप विजेता कटरा कालिंजर टीम के कप्तान मनोज कुशवाहा को भी 5100 रुपये और शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। कमेंटेटर अश्वनी पांडेय, अंपायर पुष्पराज, पूर्व प्रधान कामता पटेल, चंद्रपाल वर्मा, बीडीसी शरद तिवारी व अटल बिहारी पटेल, रामनरेश द्विवेदी, श्यामाचरण वाजपेयी (बदौसा), इकबाल खां आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट अध्यक्ष राकेश पांडेय ने आभार जताया।