फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Public Urinl house demolished by JCB

सार्वजनिक यूरिनल हाउस जेसीबी ने ढहाया

Sat, 21 Nov 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 21 Nov 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Public Urinl house demolished by JCB

बांदा। कोतवाली के पास व्यापारियों और दुकानदारों के लिए नगर पालिका द्वारा बनवाया गया सार्वजनिक मूत्रालय जेसीबी से ढहा दिया।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि कोतवाली प्रभारी ने इसे ध्वस्त कराया है। व्यापारियों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर की मांग की है। डीएम ने नगर पालिका ईओ को जांच और मूत्रालय का पुन: निर्माण कराने का आदेश दिया है।

कोतवाली और कोतवाल के सरकारी आवास के मध्य चौराहे के कार्नर पर दो दशक पूर्व तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल हफीज फारूकी ने सार्वजनिक मूत्रालय का निर्माण कराया था।

इससे व्यापारियों और ग्राहकों को सुविधा होती थी। शुक्रवार को सुबह करीब 8:30 बजे किसी जेसीबी ने इस मूत्रालय को ढहा दिया। व्यापारियों ने विरोध किया तो बताया गया कि कोतवाली प्रभारी ने तुड़वाया है।

जत्थे ने कलेक्ट्रेट मेें डीएम से मिलकर सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए शिकायती पत्र में सार्वजनिक यूरिनल हाउस तोड़े जाने का विरोध जताते हुए ढहाने वाले जेसीबी मालिक और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर के आदेश के अनुरोध किया।

साथ ही व्यापारियों की सुविधा के लिए पुन: निर्माण की मांग की। डीएम सुरेश कुमार ने नगर पालिका ईओ को इसकी जांच और पुन: निर्माण के आदेश दिए हैं।

ज्ञापन देने वालों मेें व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तौफीक अंसारी, विजय ओमर, अंकिता गुप्ता, अनिल, कृष्ण कुमार, विनोद, चुन्नीलाल गुप्ता, संतू लाल गुप्त, सलीम, मोहम्मद हबीब, आशीष आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed