{"_id":"672e5ea891411a46570bc294","slug":"protest-on-11th-boycott-of-court-till-12th-banda-news-c-212-1-sknp1008-117836-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 11 को विरोध प्रदर्शन, 12 तक न्यायालय का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 11 को विरोध प्रदर्शन, 12 तक न्यायालय का बहिष्कार
विज्ञापन
बांदा। स्पेशल मजिस्ट्रेट द्वितीय की अभद्र कार्यशैली के विरोध में कोर्ट का बहिष्कार 12 नवंबर तक जारी रहेगा। 11 नवंबर को अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश जताएंगे।
शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्षों की बैठक हुई। स्पेशल मजिस्ट्रेट द्वितीय की अभद्र कार्यशैली के विरोध में कोर्ट का बहिष्कार 12 नवंबर तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि जल्द कोई ठोस कार्रवाई न होने पर 11 नवंबर को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही न्यायालय में सुरक्षा बल बढ़ाए जाने की निंदा की। कहा कि इससे अधिवक्ताओं में रोष व भय व्याप्त है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाकांत का एक सुरक्षाकर्मी द्वारा हाथ पकड़कर कोर्ट से बाहर आने की बात करने की निंदा की गई।
अध्यक्ष अशोक दीक्षित ने कहा कि न्यायालय में फोर्स लगाए जाने पर अधिवक्ता अपमान महसूस कर रहे हैं। अधिकारी टकराव की स्थिति को खत्म करने की जगह तनाव को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। मौके पर पूर्व अध्यक्ष शंकर सिंह, रामस्वरूप सिंह, महासचिव रामप्रकाश शिवहरे आदि मौजूद रहे।