{"_id":"5e2740898ebc3e4af66cdb36","slug":"protest-in-front-of-bsa-office-in-banda-banda-news-knp539875440","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवें लीग मैच में हथौरा ने सीतापुर के हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सातवें लीग मैच में हथौरा ने सीतापुर के हराया
विज्ञापन
बांदा के बदौसा में शास्त्री ग्राउंड में चल रहे प्रो.दीनानाथ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सातवें लीग मैच में मंगलवार को हथौरा (बांदा) की टीम ने सीतापुर की टीम को 23 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल का रास्ता साफ कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हथौरा टीम के बल्लेबाज मनोज ने 77 और वाहिद ने 53 रन बनाए। पांच विकेट पर टीम का कुल स्कोर 180 रन रहा। जवाब में सीतापुर टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 157 रन ही बनाए। हथौरा टीम ने 13 रनों से मैच जीत लिया। अंपायर भानु, कमेंट्रेटर जलील खां और स्कोरर अवध पटेल रहे। समिति के खलील खां, शाहनवाज शानू, राहुल तिवारी, इमामुद्दीन, हाफिज अब्दुल जब्बार आदि उपस्थित रहे।
उधर, हथौरा गांव में शुरू हुए मैच में पहला मैच छनेहरा लालपुर और जेडी टाइगर टीमों के बीच हुआ। छनेहरा लालपुर टीम ने 149 रन बनाए। जेडी टाइगर टीम 126 रनों पर सिमट गई। 23 रन से छनेहरा लालपुर टीम जीत गई।