{"_id":"5dee8d168ebc3e879e198da5","slug":"procession-gausse-azam-came-out-between-flags-and-tableaux-banda-news-knp531168529","type":"story","status":"publish","title_hn":"झंडे-झांकियों के बीच निकला जुलूसे गौसे आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झंडे-झांकियों के बीच निकला जुलूसे गौसे आजम
विज्ञापन
11वीं शरीफ पर बांदा शहर में निकाला गया जुलूसे गौसिया।
- फोटो : BANDA
बांदा। गौसे आजम और बड़े पीर के नाम से मशहूर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी की यौमे विलादत (जयंती) पर शहर में परंपरागत जुलूसे गौसिया निकाला गया। झांकी और परचमों के बीच गौस के दीवाने नारे गुंजाते रहे। कुछ स्थानों पर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए हिंदू धर्मावलंबियों ने जुलूस की अगवानी की।
मरकजी कमेटी खुद्दामे गौस के नेतृत्व में सोमवार को दोपहर बाद कालवनगंज स्थित खानकाह दरगाह से जुलूस शुरू हुआ। सरपरस्त हबीब बाबा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न इलाकों से होता हुआ देर शाम वापस खानकाह दरगाह परिसर में मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ व सलाम के साथ समापन हुआ।
कमेटी के मीडिया प्रभारी इमरान अली, उपाध्यक्ष सैय्यद अख्तर अली, आसिफ मतीन, अब्दुर्रहमान, कादिर अफजाल, शीबू नियाजी, गौसुल इमरान, बरकत अली, मेराज अहमद, हसमती, रईस खां, रऊफ खां, मोहम्मद मतीन, शारिक, अब्दुल रब्ब, मोहम्मद नासिर, शादाब सिद्दीकी, मुबीन वारसी, मोहम्मद शाहरुख आदि शामिल रहे। मरकजी कमेटी 10 दिसंबर को रात 8 बजे खानकाह दरगाह के सामने जश्ने गौसुलवरा आयोजित करेगी। मीडिया प्रभारी के मुताबिक मौलाना महमूद मियां रब्बानी और मौलाना मुफ्ती हबीबुर्रहमान संबोधित करेंगे।