{"_id":"5df134648ebc3e87c0696f37","slug":"prisoners-skills-won-the-award-banda-news-knp5316054139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों के हुनर ने जेल को दिलाया अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों के हुनर ने जेल को दिलाया अवार्ड
विज्ञापन
बांदा। जिला जेल को तिनका-तिनका इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मंगलवार को जेल डीजीपी मुख्यालय लखनऊ में आयोजित समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष सुलखान सिंह और डीजीपी कारागार आनंद कुमार ने यह अवार्ड यहां के प्रभारी वरिष्ठ अधीक्षक आरके सिंह को सौंपा। अवार्ड एक महिला समेत 8 बंदियों के कार्यों पर दिया गया है। प्रदेश के सात अन्य जेलों को भी यह अवार्ड दिया गया है।
तिनका-तिनका इंडिया-2019 जेल में रेडियो थीम पर आधारित कार्यक्रम के तहत दिया गया। इस कार्यक्रम में जेल के बंदियों और उनके साथ निरुद्ध बच्चों तथा जेल अधिकारियों तथा कर्मचारियों के बीच पेंटिग/सृजनात्मक प्रतिभा निखारने की प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित होती है।
बांदा जेल के सात बंदियों सजायाफ्ता शिवप्रसाद, मोहम्मद सिकंदर बख्श और अजय कुमार तथा विचाराधीन बंदी अनिल कुमार, अमित कुमार, लवकुश और जानकी ने इलेक्ट्रानिक पंखा का मेमोंटो बनाने पर सम्मानित किए गए। इसी तरह यहां की महिला बंदी संध्या सिंह पुत्री प्रकाशवीर उर्फ मलखान सिंह तथा बंदी ब्रजेश कुमार भी उक्त अवार्ड से सम्मानित हुए हैं। इन सभी की ओर से प्रभारी जेल अधीक्षक ने अवार्ड प्राप्त किया। यह अवार्ड डा. वर्तिका नंदा फाउंडर द्वारा दिया जाता है।