{"_id":"60bd8e720b77290cdb26b395","slug":"prisoner-ran-off-from-banda-jail-where-mukhtar-ansari-is-also-kept","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी, वहां से चकमा देकर फरार हुआ एक कैदी, कारागार में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: जिस जेल में बंद है मुख्तार अंसारी, वहां से चकमा देकर फरार हुआ एक कैदी, कारागार में हड़कंप
Mon, 07 Jun 2021 08:41 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 07 Jun 2021 08:41 AM IST
सार
बांदा जिला कारागार, जहां बाहुबली मुख्तार अंसारी को रखा गया है, वहां से सभी को चकमा देकर भागने वाले एक कैदी के कारण हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
फरार कैदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की बांदा जेल की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल में बंद एक कैदी रविवार रात सभी सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए फरार हो गया। इससे जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बाहुबली मुख्तार अंसारी भी इसी जेल में कैद है। जब से उसे इस जेल में रखा गया है, तब से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जेल में कई चक्र का पहरा है। गेट से लेकर अंदर तक कड़ी सुरक्षा है। ऐसे में एक बंदी का भाग जाना जेल और पुलिस सुरक्षा की पोल खोल रहा है।
विज्ञापन
बताया गया कि उस कैदी का नाम विजय आरख है। वह लूट और डकैती के आरोप में जेल में बंद था। गिरवां थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय को 11 फरवरी को जेल लाया गया था।
विज्ञापन
रात में जब वह भाग निकला तब इमरजेंसी अलार्म बजने से प्रशासन को इसकी जानकारी हुई और हड़कंप मच गया। लोगों से अपील की गई है कि यह कैदी कहीं भी नजर आए तो पुलिस को जानकारी दें।
सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि फरार बंदी को अभी तक पुलिस नहीं ढूंढ पाई है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। अभी रिपोर्ट नहीं लिखी गई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।