फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   prisoner of murder died of heart attack

Banda News: हत्या में निरुद्ध बंदी की हार्ट अटैक से मौत

Sun, 18 Jun 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 18 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
prisoner of murder

died of heart attack
बांदा। दो साल से पत्नी की हत्या में जेल में निरुद्ध बंदी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के भतीजे का आरोप है कि जेल प्रशासन ने पूर्व में उन्हें सूचना नहीं दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मर्दन नाका मोहल्ला लाला भइया का अखाड़ा निवासी हनीफ (52) अपनी पत्नी हाजरा की हत्या में दो साल से जेल में बंद था। न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है। शुक्रवार को पांच बजे शाम अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। जेल कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भतीजे रिजवान का आरोप है कि जेल प्रशासन ने उन्हें हालत बिगड़ने की कोई सूचना नहीं दी। जब उसकी मौत हो गई तब जिला अस्पताल से उन्हें सूचना मिली। मृतक के एक पुत्र एक पुत्री है। भतीजे का कहना है कि वह मानसिक अस्वस्थ भी थे। उधर, जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि हनीफ जेल में बीमार चल रहे थे। शुक्रवार की शाम उसे अटैक पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed