फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Principal shoot case, two students arrested

प्रधानाचार्य को गोली मारने में दो छात्र गिरफ्तार

Mon, 29 Feb 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Mon, 29 Feb 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Principal shoot case, two students arrested
प्रधानाचार्य को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक परीक्षा के दौरान मोबाइल छीनने व डांटने से नाराज छात्रों ने प्रधानाचार्य को गोली मारी थी। उधर, आरोपियों को निर्दोष बताते हुए परिजनों समेत तमाम ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने झूठा फंसाया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के कैलाशपति इंटर कालेज, बेर्रांव के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक कृष्णा औतार चतुर्वेदी को शनिवार को सुबह कालेज जाते समय बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उनका कानपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिक्षक संघों का पुलिस पर आरोपियों को गिरफ्तार करने का लगातार दबाव था।
विज्ञापन


 सोमवार को कोतवाली पुलिस ने पतवन गांव निवासी अमित कुमार पाल पुत्र बृजकिशोर पाल व रंजीत विश्वकर्मा पुत्र श्यामलाल विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि 26 फरवरी को इंटरमीडिएट प्राविधिक कला की परीक्षा के दौरान प्रधानाचार्य ने इन छात्रों से मोबाइल फोन छीन लिया था और डांटा था। इसी रंजिश में यह घटना अंजाम दी। एसआई देवेंद्र मिश्रा, टीआर वर्मा, कांस्टेबिल अजय, नागेंद्र के साथ दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दोनों छात्रों के परिजन समेत ग्रामीणों ने एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद को ज्ञापन दिया। कहा कि अमित कानपुर में सीपीएमटी की तैयारी के लिए कोचिंग कर रहा था। वह एक विषय की परीक्षा देने आया था। 28 फरवरी को पुुलिस ने उसे घर से पकड़ लिया और पूछताछ कर छोड़ देने का भरोसा दिया।


 इसी तरह रंजीत के पिता श्यामलाल ने भी पुत्र को निर्दोष बताते हुए कहा कि रंजीत बीएम प्रथम वर्ष का छात्र है। इंटरमीडिएट प्राविधिक की परीक्षा देने गया था। परिजनों ने चेतावनी दी है कि न्याय न मिला तो पांच मार्च से अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed