फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Principal extorted Rs 80 thousand by committing fraud

Banda News: फर्जीवाड़ा कर प्रधानाध्यापक ने निकाले 80 हजार

Tue, 30 Jan 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 30 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Principal extorted Rs 80 thousand by committing fraud
बांदा। प्रधानाध्यापक की ओर से मिड डे मील का 80 हजार रुपये का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में ग्राम प्रधान ने प्रधानाध्यापक समेत शाखा प्रबंधक व कैशियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुरवल (बबेरु) ग्राम प्रधान गीता देवी पत्नी रामबाबू ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रमपुरवा (मुरवल) के प्राथमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा अज्ञात लोगों के नाम से मिड डे मील के चेकों में फर्जी हस्ताक्षर किए गए। इसके बाद बबेरु स्थित इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक व कैशियर की मिलीभगत से वर्ष 2023 में अलग-अलग तिथियों में करीब 80 हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान द्वारा जुलाई माह में बीएसए को अवगत कराने के बाद बैंक से निकाले गए स्टेटमेंट पता चला कि स्वयं व दूसरों के नाम चेक काटकर धनराशि निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली पुलिस ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, बबेरु स्थित इंडियन बैंक के प्रबंधक चंदन कुमार व कैशियर नाम पता अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed