{"_id":"669d46738976a045870c88b3","slug":"princesss-life-depends-on-the-impartiality-of-the-police-banda-news-c-212-1-sknp1008-113437-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पुलिस की निष्पक्षता पर निर्भर है शहजादी की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पुलिस की निष्पक्षता पर निर्भर है शहजादी की जान
विज्ञापन
बांदा। दुबई की अबूधाबी जेल में बंद शहजादी की रिहाई पुलिस की निष्पक्षता पर निर्भर है। सही तरीके से जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास करे तो शहजादी रिहा हो सकती है।
मटौध के गोयरा मुगली की शहजादी को प्रेम जाल में फंसाने व उसे दुबई में बेच देने सहित उसके एटीएम से पैसा निकालकर धोखाधड़ी करने के मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में पीड़ित युवती के पिता शब्बीर ने दर्ज कराई है। शब्बीर का आरोप है कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह से लापरवाह बनी हुई। रिपोर्ट दर्ज होने के चार दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उसका कहना है कि पुलिस की इस लापरवाही से उसकी बेटी फांसी पर लटक जाएगी।
पिता ने बताया कि दुबई में न केवल बेटी को मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी गई बल्कि उसे बीमार बेटे की मौत पर हत्या के जुर्म में फंसा दिया गया। बेकसूर बेटी को फांसी की सजा हो गई है। किसी भी दिन उसे फांसी पर लटकाया जा सकता है। पिता ने कहा कि उसकी बेटी की जिंदगी पुलिस की निष्पक्षता पर निर्भर है। पुलिस सही तरीके से जांच करे तो निश्चित ही जेल की सलाखों के पीछे जाने के डर से आरोपी उसे दुबई में माफ कर देंगे और बेटी की जान बच जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -