फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   President and Vice President elected for co-operative societies

सहकारी समितियों के लिए चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

Wed, 31 Jan 2018 12:00 AM IST
banda
banda Updated Wed, 31 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
President and Vice President elected for co-operative societies
टीचर्स कोआपरेटिव सोसाइटी में चुने गए अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों के साथ प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी। - फोटो : amarujala
सहकारिता चुनाव में मंगलवार को जनपद की 101 शिक्षक, साधन व वेतनभोगी सहकारी समितियों के सभापति व उप सभापति चुने गए। कमासिन में निर्वाचन अधिकारी की मौत के कारण चुनाव स्थगित कर दिए गया। निर्वाचन अधिकारियों ने विजयी प्रत्याशी को प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन


78 समितियों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद सोमवार को 23 समितियों में प्रतिनिधियों के लिए मतदान हुआ था। शाम तक नतीजे घोषित हो गए। मंगलवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर चुनाव हुआ। जिला कोआपरेटिव टीचर्स सोसाइटी में पांच में निर्विरोध प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव मेंउ प्रदीप सिंह 10 वोट पाकर जीत गए। आनंद कुमार यादव को सिर्फ तीन वोट मिले। जिला सहकारी विकास संघ बांदा में रामेश्वर को 12 व राजकरन को 1 वोट मिला। पांच निर्विरोध प्रत्याशियों में कृष्णदत्त मिश्रा उपाध्यक्ष, आदित्य प्रकाश द्विवेदी व शकुंतला बांदा जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि बने। मथुरा प्रसाद पीसीयू लखनऊ के लिए निर्वाचित हुए। मंदाकिनी देवी बांदा सहकारी उपभोक्ता भंडार प्रतिनिधि चुनी गईं।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार तिवारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी इशरत जहां की मौजूदगी में चुनाव हुए। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र सौंपे।
बबेरू प्रतिनिधि के मुताबिक बबेरू दक्षिणी में सुधा देवी सभापति व कुलदीप सिंह उप सभापति, बबेरू मध्य में सुनील सभापति व रामऔतार वर्मा उप सभापति, बरौली में राधेरमण तिवारी सभापति व रामबरन उप सभापति, निभौर में बलराज सिंह सभापति व विनोद कुमार उप सभापति, बड़ागांव में संतोष कुमार सभापति व आदित्य उप सभापति, मुरवल में ओमकार सिंह सभापति चुने गए। सांड़ा सानी में संत रानी सभापति व राममिलन यादव उपसभापति चुने गए। नारायनपुर में गीता देवी सभापति व शशि प्रकाश उप सभापति, छिलोरर में वंशगोपाल सभापति व बाबू उप सभापति, बीरा में गीता देवी सभापति व शिवकुमार उप सभापति, औदहा में वीरेंद्र सिंह सभापति व चंद्रपाल उप सभापति, सुनहुली में सुरेंद्र सिंह सभापति व मूलचंद्र उप सभापति बने। एआर कोआपेरिटव वीरेंद्र बाबू दीक्षित ने बताया कि कमासिन सोसायटी में चुनाव स्थगित हो गए। यहां निर्वाचन अधिकारी एडीओ (पंचायत) ने सुसाइड कर लिया था। कुल 101 समितियों के चुनाव नतीजे देर शाम तक आते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांदा। नगर पालिका शिक्षक वेतन भोगी सहकारी समिति चुनाव में खिन्नीनाका उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार अध्यक्ष चुने गए। प्राथमिक विद्यालय, मर्दननाका के प्रधानाध्यापक नारायणदस निर्विरोध अध्यक्ष बने। जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि मजहर अहमद व डीसीडीएफ प्रतिनिधि देवेंद्र कुमार तथा मीरा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। संचालक मंडल सदस्य मंजुलता रैकवार, कुसुम मिश्रा, सुशीला गुप्ता, सुधा प्रजापति, रईसा बानो, नरेंद्र अहिरवार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

नरैनी/कालिंजर। क्षेत्र की 6 साधन सहकारी समितियों में तीन में चुनाव हुए। गोखिया में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल की पत्नी उर्मिला व गिरवां में नरैनी विधायक राजकरन कबीर की पत्नी उर्मिला देवी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गुईं। नरैनी समिति में अवधेश कुमार मिश्रा की पत्नी उमा देवी अध्यक्ष व चंद्रप्रकाश पाठक उपाध्यक्ष चुने गए। कालिंजर सहकारी समिति में रामेश्वर यादव अध्यक्ष चुने गए। उन्होंने रन्नो देवी को एक वोट से हराया। रामऔतार सोनकर निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए। पनगरा में प्रभु दयाल शुक्ला अध्यक्ष व अवध नरेश उपाध्यक्ष बने। नहरी में रामा देवी अध्यक्ष व वीरेंद्र उपाध्यक्ष बने। ब्यूरो

बांदा। डिस्ट्रिक कोआपरेटिव बैंक कर्मचारी वेतन भोगी सहकारी समिति के चुनाव में गुलाब बाबू सभापति व विनोद कुमार सोनी उप सभापति बने। संचालक कीर्ति खरे, जगतनारायण पांडेय, राजेश कुशवाहा, मनोज कुमार सरोज, नीतू, सर्वेश तिवारी निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी श्यामबिहारी लाल यादव व सहायक प्रकाश यादव रहे। ब्यूरो


जसपुरा। सभापति और उप सभापति दोनों ही पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। राजेश सिंह सभापति और अमरनाथ (नांदादेव) उप सभापति चुने गए। निर्वाचन अधिकारी कमलाशंकर रहे। समिति एकाउंटेंट श्रीराम भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed