{"_id":"5758676c4f1c1bca389c544c","slug":"preparation-of-the-liberation-struggle-in-bundelkhand-debt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में कर्ज मुक्ति संघर्ष की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में कर्ज मुक्ति संघर्ष की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों के धरने में बोलते मजदूर नेता राम प्रवेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल के पहले दिन भाकपा (माले) बुंदेलखंड प्रभारी व राज्य स्थाई समिति सदस्य रमेश सिंह सेंगर ने कहा कि वर्तमान सरकारें पूंजीपतियों के लिए तिजोरी खोल रही हैं। किसानों और मजदूरों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बात नहीं मानी तो किसान कर्ज वापस नहीं करने का एलान करेंगे। इसके लिए पार्टी पूरे बुंदेलखंड में कर्ज मुक्ति संघर्ष आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
मजदूर नेता राम प्रवेश यादव ने गरीबों के साथ दैवी आपदा पीड़ित किसानों को भी मुफ्त राशन देने और कताई मिल व बरगढ़ ग्लास फैक्टरी चालू करने की मांग की। भूख हड़ताल में मजदूर नेता राम सिंह चौधरी, शिव कुमार मिश्र, महेश कुमार द्विवेदी (हमीरपुर), बीडी चौबे, शिवराम वर्मा, सिधारी राम, राजबहादुर वर्मा, भगवती प्रसाद, चुन्नीलाल यादव, भगवती प्रसाद, किशोरी लाल यादव, कुसुमा देवी, बब्बू, मोतीलाल, शैकू प्रजापति, रमेश प्रजापति, छोटू यादव, मेवालाल प्रजापति, लालू कुशवाहा, कृपाली, रामगोपाल राजाभइया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन