फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pregnant woman takes her own life by hanging.

Banda News: गर्भवती ने फंदा लगा दी जान

Sat, 03 Oct 2026 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 03 Oct 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman takes her own life by hanging.
बांदा। गर्भवती ने घर की अटारी में फंदा लगा लिया। भतीजे ने देखा तो उसने परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे पिता ने पांच लाख रुपये व बुलेट बाइक न देने पर पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए छह ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कमासिन के गांव बीरा निवासी गुलाब सिंह ने बताया छोटे भाई विमल सिंह की पत्नी सीमा उर्फ शीला (23) ने शुक्रवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे फंदा लगा लिया। घटना के समय वह खेत पर थे। घर में सास सुप्रिया थीं। पति विमल सिंह 15 दिन पहले ट्रक चलाने के लिए गया हुआ है। जेठ गुलाब ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती भी थी। मानसिक बीमार होने के कारण उसका एक साल से प्रयागराज में इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन

उधर, मायके कौशांबी से आए सीमा के पिता श्यामबाबू ने बताया कि दो साल पहले बेटी की शादी की थी। ससुराल वाले पांच लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। न देने पर बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पति, सास, दोनों जेठ व दोनों जेठानियाें के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना इंस्पेक्टर संतोष ओझा ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed