फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pregnant in in-laws' house, girl's body found hanging

ससुराल में गर्भवती, युवती का शव फंदे पर लटका मिला

Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pregnant in in-laws' house, girl's body found hanging
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में ससुराल में गर्भवती और युवती के शव शनिवार को फंदे पर लटके मिले। दोनों के ही ससुराल वाले आत्महत्या बता रहे, जबकि दोनों ही घटनाओं में मायके वाले ससुरालियों पर संदेह जताते हुए पति और ससुरालियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। गर्भवती युवती की शादी पिछले वर्ष हुई थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के घुरौंडा गांव में शनिवार को दोपहर सदाशिव श्रीवास की पत्नी मिथलेश (22) का कमरे में साड़ी के फंदे पर शव लटका मिला। परिजनों ने शव नीचे उतार कर मायके वालों को सूचना दी। मृतका के चाचा मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के पड़रिया निवासी रामकिशोर ने कहा कि ससुराल वाले मिथलेश के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उन्होंने रोक दिया और पुलिस बुला ली।
विज्ञापन

बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। आरोप लगाया कि पति शराब के नशे में मिथलेश को प्रताड़ित करता था। कुछ दिन पूर्व मिथलेश ने उनको (चाचा)े फोन करके कहा था कि उसे लिवा ले जाए, वरना वह मर जाएगी। पिछले वर्ष 13 जून को मिथलेश की शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथलेश सात माह का गर्भवती थी। पति गांव में ही किराना की दुकान चलाता है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद वह कार्रवाई होगी। उधर, कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव निवासी संजीव दीक्षित की पत्नी पूजा दीक्षित (27) ने खपरैल में नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा ली। परिजनों ने शव लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
पति घटना की वजह नहीं बता सका। उसका कहना है कि घटना के वक्त परिजन बाहर थे। मृतका के पिता राजनगर (अतर्रा) निवासी जयश्याम मिश्रा ने आरोप लगाया कि पति के चले जाने पर ससुराली पुत्री को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। नौकरानी जैसा व्यवहार किया जाता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर वह कार्रवाई करेंगे। पति संजीव पूजा-पाठ का काम करता है। शादी वर्ष 2013 में हुई थी।
नशे में युवक ने पेड़ पर फांसी लगाई
बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र और खुरहंड चौकी अंतर्गत छिबांव गांव में दिनेश (28) ने शनिवार की देर रात गांव के बाहर पीपल के पेड़ में साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार को सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।

पिता जुगुल किशोर ने बताया कि पुत्र दिनेश घटना के वक्त शराब के नशे में था। सात साल पूर्व उसकी शादी हुई थी। शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई थी। घरवालों के सो जाने के बाद वह दूसरे दरवाजे से निकल गया। मृतक मजदूरी करता था। वह अपने पीछे पत्नी केसर और दो पुत्रियां छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed