फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   prayagraj ke khiladi chhye rahe

प्रयागराज के खिलाड़ी छाये रहे

Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
prayagraj ke khiladi chhye rahe
prayagraj ke khiladi chhye rahe - फोटो : BANDA
बांदा। प्रयागराज जोन पुलिस की तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को मार्चपास्ट से हुई। पहले दिन 100, 800 व 5000 मीटर दौड़ व गोला फेंक आदि खेलों में प्रयागराज का दबदबा रहा। महिला आरक्षियों ने भी प्रतिभाग किया। बांदा के पुलिस अधीक्षक डा. एसएस मीणा ने सलामी ली।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित 100 मीटर दौड़ में प्रयागराज के आरक्षी धर्मेंद्र सिंह व मनोज यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कौशांबी के हीरा सिंह व बांदा के पवन कुशवाहा द्वितीय और फतेहपुर के नारायन सिंह व कौशांबी के राजेश कुमार तृतीय रहे। 100 मीटर महिला दौड़ में फतेहपुर की संगीता प्रथम, कौशांबी की रचना द्वितीय और बांदा की सरला तृतीय रहीं। 800 मीटर दौड़ में प्रयागराज के सुरजीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। बांदा के कपिल ने दूसरा व हमीरपुर के अभिनव प्रताप सिंह ने तीसरा स्थान पाया। 800 मीटर महिला में बांदा की नीतू सिंह ने पहला और कौशांबी की रंजना ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

5000 मीटर दौड़ में प्रयागराज के अनिल सिंह प्रथम रहे। बांदा के अजय कुशवाहा द्वितीय व कौशांबी के सत्यप्रकाश तृतीय रहे। गोला फेंक में फतेहपुर के अभिषेक शुक्ला को पहला, बांदा के अंकित को दूसरा और फतेहपुर के श्रवण को तीसरा स्थान मिला। महिला में फतेहपुर की दीपिका जादौन प्रथम रहीं। कौशांबी की सीमा पाल द्वितीय व हमीरपुर की हिमानी दुबे तृतीय रहीं। इसके पूर्व एसपी ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर खेलों की शुरुआत की। सीओ सिटी अजय सिंह भदौरिया, प्रतिसार निरीक्षक अजमेर सिंह आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता में बांदा, हमीरपुर, फतेहपुर, प्रयागराज व कौशांबी आदि जनपदों की टीमें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed