{"_id":"65a0371f647c5a4329097224","slug":"prayagraj-defeated-kanpur-team-by-115-runs-banda-news-c-212-1-bnd1002-6099-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रयागराज ने कानपुर टीम को 115 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रयागराज ने कानपुर टीम को 115 रनों से हराया
विज्ञापन
बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित सात दिवसीय पंडित ज्वाला प्रसाद शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा बुंदेलखंड क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू और जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने फीता काटकर किया । मुख्य अतिथि ने स्पोर्ट्स स्टेडियम बंगाली क्रिकेट एकेडमी प्रयागराज एवं जीटीवी वाॅरियस कानपुर की टीम से परिचय लिया।
रामकिशोर साहू ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए खूब धन खर्च कर रही हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में स्टेडियम बनाने के निर्देश दिए। गांव गांव में स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं को निखार कर सामने आएगी। पहले मैच में प्रयागराज की टीम ने 15 ओवरों में 164 रन बनाए। जवाब में कानपुर की टीम 49 रनों पर ही ढेर हो गई। आयोजन के संरक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल व संस्थापक महेंद्र कुमार गुप्त ने बताया कि इस टूर्नामेंट में प्रयागराज, कानपुर, उत्तराखंड, मेहर मध्य प्रदेश, नोएडा , बबेरू दिल्ली ,हरियाणा, प्रयागराज, बबेरू सहित 8 टीमें भाग ले रही हैं ।
कार्यक्रम में इस दौरान जगराम सिंह चौहान, संतोष गुप्ता विश्वेश्वर प्रसाद पांडे, अजय पटेल विवेकानंद गुप्त, ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल विजयपाल सिह, बच्चा सिह ,रामनरेश मिश्र, जज्जी गुप्ता पंकज द्विवेदी ,रिंकू सिंह, अंपायर अजय सिंह, सौरभ जायसवाल, मैच रेफरी महेंद्र गुप्ता आदि रहे।