फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pratibha and Pawan became Prime Minister

Banda News: प्रतिभा और पवन बने प्रधानमंत्री

Sun, 20 Oct 2024 03:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Pratibha and Pawan became Prime Minister
बांदा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का गठन किया गया। प्रतिभा व पवन प्रधानमंत्री तथा अभिलाष व गुंजन सेनापति बनाए गए। अपर जिला जज व जिला संघ चालक ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कहा कि पदाधिकारी देश की संसद समझकर पूर्णतया न्याय एवं निष्पक्ष होकर कार्य करें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीजे श्रीपाल सिंह व जिला संघ चालक सुरेंद्र पाठक की उपस्थिति में छात्र संसद का विधिवत गठन किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। बालिका वर्ग में प्रतिभा अग्निहोत्री व बालक वर्ग में पवन शुक्ला प्रधानमंत्री बने। प्रगति निगम व अभिलाष सिंह उप प्रधानमंत्री, गुंजन सिंह व निष्कर्ष सिंह सेनापति, अंशिका यादव व अक्षय मिश्रा अनुशासन मंत्री, सनी पटेल न्यायाधीश, बालकिशन यादव वेश मंत्री बनाए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक एवं संचालक छात्र सांसद प्रमुख डॉ. अजय कुमार अवस्थी व प्रबंधक संतोष कुमार सिंह ने छात्रों से कहा कि यह व्यवस्था विद्या भारती की पुरानी व्यवस्था है, जिसकी वजह से बच्चों में कार्यपालिका के अंतर्गत कार्य करने की प्रेरणा जागृत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजे ने बच्चों को प्रेरणा दी कि वह इस प्रक्रिया से बहुत कुछ सीख सकते हैं। मौके पर प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता, उप प्रधानाचार्य अवधेश द्विवेदी, नारायण तिवारी, महेश मिश्र, आचार्य राजेंद्र कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed