{"_id":"65f74979d42a33834506ff54","slug":"prashant-stood-first-and-ashish-stood-second-in-speech-banda-news-c-212-1-sknp1006-108263-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: भाषण में प्रशांत प्रथम और आशीष को दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: भाषण में प्रशांत प्रथम और आशीष को दूसरा स्थान
विज्ञापन
अतर्रा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रशांत देव को प्रथम व आशीष साहू को दूसरा स्थान मिला।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीपी पुरवार व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश श्रीवास्तव ने भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक मंडल ने छात्र प्रशांत देव गुप्ता को प्रथम, आशीष साहू को द्वितीय एवं छात्रा सविता देवी को तृतीय स्थान दिया। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। डॉ. विवेक पांडेय, डॉ. मो.हलीम खान सहित अवधेश, सूरज, आशीष, भारत, आकाश, प्रांशु,सविता, अंजली, आलोक, साधना, संतोष, सहित आदि मौजूद रहे।
उधर, फतेहगंज के रामसजीवन विद्या मंदिर के बच्चों ने शिक्षकों के साथ फतेहगंज चौराहे पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को जागरूक किया। लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। इस मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक व फतेहगंज थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।