फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pradhan's wife accused the opposition of threatening her

Banda News: प्रधान की पत्नी ने विपक्षियों पर लगाया धमकी का आरोप

Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's wife accused the opposition of threatening her
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव के प्रधान की पत्नी ने विपक्षियों पर मुकदमा वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंपा है।
विज्ञापन


चिल्ली गांव की सुनीता ने बताया कि पति अशोक कुमार प्रजापति गांव के प्रधान हैं। 26 जून को गोशाला व अनुसूचित बस्ती में जलनिकासी के लिए पाइप डलवा रहे थे। तभी गांव के कुछ लोगों ने विरोध किया था। जेसीबी पर ईंट फेंके और प्रधान का मोबाइल व 200 रुपये छीन लिए थे। मारपीट की थी। इस मामले का देहात कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। अब वही लोग पति की हत्या की धमकी दे रहे हैं। महिला ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे को निर्देशित किया है कि वह जांच कर रिपोर्ट दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed