फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pradhan and husband, the killer of the young man, were not arrested

युवक के हत्यारोपी प्रधान और पति नहीं हुए गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pradhan and husband, the killer of the young man, were not arrested
बदौसा। अलाव ताप रहे चचेरे भाई को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार देने के नामजद आरोपी प्रधान के पति और उसके पुत्रों तथा प्रधान को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। सभी फरार हैं। उधर, मृतक के परिजन खौफ में हैं कि आरोपी उन पर भी कोई वारदात अंजाम न दे दें। पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

रविवार को शाम बदौसा थाना क्षेत्र के जमरेही पुरवा (पौहार) में अलाव ताप रहे उमादत्त यादव (40) पुत्र चुनुबाद को ताबड़तोड़ लाठी-डंडों के हमले में मरणासन्न कर दिया गया था। अलाव में गिरने से वह झुलस भी गया था। जिला अस्पताल में इलाज से पहले उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र रामभजन ने अपनी ही चाची और मौजूदा ग्राम प्रधान सियादुलारी तथा उसके पति छेदीलाल सहित पुत्र रामनरेश, सोनू व खुशीलाल और एक अन्य के विरुद्ध हत्या सहित कई धाराओं की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मृतक के परिजनों ने सोमवार को शाम बदौसा थाने के सामने शव रखकर प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ शुक्ला और क्षेत्राधिकारी रोहित यादव के समझाने और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाने के बाद परिजनों ने उमादत्त के शव का अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने आशंका जताई कि आरोपी उन पर भी कोई घटना अंजाम दे सकते हैं। उधर, थानाध्यक्ष रामनरेश प्रजापति ने बताया कि कोशिश जारी है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। उधर, क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। फिलहाल पुलिस पुष्टि नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed